फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरियों से भरा ट्रक बरामद, आरोपी चालक जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। थाना प्रभारी संजीव कुमार व बेगराजपुर चौकी प्रभारी योगेंद्र पंवार ने बताया कि मुजफ्फरनगर की सिद्धबली स्टील फैक्टरी से ट्रक चालक मोहम्मद अंसारी पुत्र भोला अंसारी, जिला सिवान, बिहार तथा हाल निवासी शेरनगर, मुजफ्फरनगर 10 अप्रैल को ट्रक में 90 क्विंटल सरिया भरकर गाजियाबाद के लिए चला था, लेकिन वह गाजियाबाद नहीं पहुंचा। ट्रांसपोर्टर रवि कुमार ने ट्रक में लगे जीपीएस सिस्टम के आधार पर ट्रक का पीछा किया, तो ट्रक की लोकेशन मंसूरपुर क्षेत्र में मिली। मंसूरपुर पुलिस ने ट्रांसपोर्टर की सहायता से सरिया सहित ट्रक को बेगराजपुर क्षेत्र से बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक सरिया को किसी के यहां बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने बेचने से पूर्व चालक को ट्रक में भरे सरिये सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चालक को ट्रांसपोर्टर द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट के आधार पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें