फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीछा कर छेड़छाड़ व फब्तियां कस रहा युवक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा शुक्रवार की दोपहर कॉलेज से लौट रही थी। जानसठ फ्लाईओवर के नीचे एक मनचला छेड़खानी करते हुए फब्तियां कसने लगा। छात्रा ने उसे समझाने का प्रयास किया तो वह बदसलूकी करने लगा। इस पर छात्रा ने कुछ दूर स्थित नई मंडी थाना परिसर में खड़े पुलिसकर्मियों को मनचले की करतूत की जानकारी दी। इस पर पुलिसकर्मियों ने आरोपी को मौके पर ही धर लिया। इससे पहले आरोपी युवक ने छात्रा के पैर पकड़कर उससे अपनी हरकत की माफी भी मांगी। मगर, छात्रा ने उसे माफ करने से इंकार कर दिया। बाद में छात्रा बिना तहरीर दिए ही घर लौट गई। एसएसआई मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी गांव फहीमपुर का रहने वाला है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें