फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक्वेट हॉल में चोरियों का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र के बैंक्वेट हॉलों में लगातार हो रही चोरियों का खुलासा करते हुए नई मंडी थाना पुलिस ने पांच बाल चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी किए गए जेवरात, नकदी व अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात सूचना पर परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराम कॉलेज के पीछे स्थित बाग में दबिश दी। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह के अनुसार मौके से पांच बालकों को हिरासत में लिया गया, जिनके पास से बड़ी मात्रा में जेवरात, नकदी के साथ ही चांदी के सिक्के और अन्य कीमती सामान बरामद किया गया। आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो बैंक्वेट हॉल में शादी-समारोह के दौरान हुई चोरी की कई वारदातों का खुलासा हुआ। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए बाल चोरों में दो जनपद शाहजहांपुर, एक जनपद लखीमपुर खीरी, एक शामली और एक शाहपुर क्षेत्र का रहने वाला है। सभी पांचों बच्चे शातिर किस्म के हैं, जो शहर क्षेत्र के बैंक्वेट हॉलों में आयोजित शादी-समारोह में चुपके से घुस जाते हैं और मौका पाकर वर-वधू पक्ष के महत्वपूर्ण व्यक्ति को निशाना बनाकर उसके पास से बैग अथवा अन्य सामान चोरी कर फरार हो जाते हैं। आरोपियों से पूछताछ में छह से अधिक बैंक्वेट हॉल में हुई चोरियों का खुलासा हुआ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी आरोपियों को बाल कारागार नोएडा भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें