फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस चालक व परिचालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
किराये के विवाद में चालक और परिचालक के साथ मारपीट
विज्ञापन

खतौली। हाईवे पर रोडवेज बस में दो युवकों ने किराए के पैसों को लेकर चालक और परिचालक के साथ मारपीट कर दी।
देहरादून डिपो की रोडवेज बस में सोमवार की रात करीब 9 बजे मंसूरपुर से दो युवक खतौली आने के लिए चढ़े थे। इन युवकों की किराये के पैसे देने को लेकर परिचालक के साथ कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद इन युवकों ने चालक सतीश और परिचालक आलोक निवासी देहरादून के साथ मारपीट कर दी। मारपीट को लेकर बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई थी। युवक बस को हाईवे पर भैंसी कट पर रुकवा करके फरार हो गए। चालक ने इस दौरान 100 नंबर पर पुलिस को घटना की सूचना देनी चाहिए, लेकिन नंबर व्यस्त होने की वजह से नहीं लग सका। इसके बाद चालक बस को लेकर दिल्ली की ओर निकल गए। विदित हो कि इससे पूर्व भी एक सप्ताह पूर्व हाईवे पर तीन युवकों ने रोडवेज बस में किराए के पैसे को लेकर परिचालक के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें