बुढ़ाना। कस्बे के बड़े बाजार में मोहल्ला शाहवाड़ा निवासी अमित का मैचिंग व शूट सेंटर है। अमित के मुताबिक शनिवार की रात नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया था। रात को दुुकान में अचानक आग लग गई। इससे दुकान में रखा सारा सामान और शूट आदि जल गए। रविवार की सुबह करीब चार बजे पड़ोसी भूषणलाल की सूचना पर वह मौके पर पहुंच और दुकानदारों की मदद से पानी व रेत आदि डालकर आग पर बमुश्किल काबू पाया। आग बुझाने के चक्कर में उसके हाथ भी झुलस गए। दुकान मालिक अमित का कहना है कि उसकी दुकान में किसी ने आग लगाई है। इसकी तहरीर पुलिस को दे दी गई है।