फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लाट के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बुढ़ाना। हुसैनपुरकलां गांव मेंप्लाट के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के बालक सहित चार ग्रामीण घायल हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुरकलां में ग्रामीण सगीर व रिहाना का प्लाट को लेकर आपस में विवाद चला आ रहा है। उनका यह विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। बुधवार को सगीर (70) अपने बेटे इरफान (48) व परिवार के आशू उर्फ आस मोहम्मद व चार वर्षीय शादाब पुत्र उमर के साथ बुढ़ाना न्यायालय में तारीख पर आने के लिए तैयार थे। आरोप है कि इसी दौरान रिहाना पक्ष के 4-5 ग्रामीण उनके पास पहुंच गए। ग्रामीणों ने धारदार हथियारों से हमला करके बच्चे सहित चारों ग्रामीणों को घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंची। हमले में घायल सगीर, इरफान, आशू व शादाब को कोतवाली लाया गया। पुलिस ने चारों ग्रामीणों को कस्बे की सीएचसी में भर्ती करवाया। सगीर ने कोतवाली में पुलिस को बताया कि उसने रिहाना के पति मेहरबान से एक प्लाट 20-25 वर्ष पहले खरीदा था। वह उस पर काबिज है। मेहरबान की पत्नी रिहाना उस प्लाट पर अपना कब्जा करना चाहती है। उनका यह विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। आरोपी पक्ष के मुरली व शहजाद आदि ने भी क्रास में तहरीर पुलिस को दी है। क्राइम इंस्पेक्टर जयभगवान सिंह का कहना है कि घटना की जांच कर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें