फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 20 Dec 2018 12:01 AM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
चकरनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला चौब में एक नव विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के ससुरालीजनों की सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंचे और उनकी तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।  
विज्ञापन


चकरनगर थाना क्षेत्र के गंाव नगला चौब निवासी दीपक राठौर की पत्नी पूनम के पेट में मंगलवार की रात को अचानक तेज दर्द हुआ। दर्द होने पर ससुरालीजन उसे चकरनगर के एक निजी क्लीनिक ले गए, जहां उसका उपचार कराया। हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल ला रहे थे, लेकिन रास्ते में ही पूनम ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने पूनम के मृत होने की पुष्टि की। ससुरालीजनों ने पूनम की तबीयत खराब होने की जानकारी उसके पिता को दी। फर्रुखाबाद, थाना कायमगंज के पैथान खुर्द बुजुर्ग निवासी पिता रामबक्श राठौर परिवार के साथ आए और पुलिस को पोस्टमार्टम कराने की तहरीर दी। रामबक्श ने बताया कि उसने पूनम की शादी 25 फरवरी 2016 को नगला चौब निवासी दीपक के साथ की थी। मंगलवार की रात नौ बजे पूनम व उसके ससुरालियों से फोन पर बात हुई थी उस समय वह ठीक थी। लेकिन, रात दो बजे उसकी हालत खराब होने की जानकारी दी गई। सवा दो बजे पूनम की मौत हो जाने की जानकारी हुई।

हालांकि उन्होंने ससुरालीजनों पर अभी किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है, लेकिन शंका व्यक्त की कि शाम को वह पूरी तरह से ठीक थी उसके बाद उसे क्या हो गया जिससे पूनम की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही  पूनम की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उसके बाद ही वह कोई कार्रवाई करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें