फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग अभियान में 32 वाहनों का हुआ चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। शहर में आवागमन की सुविधा को सुचारू बनाने के लिए बुधवार को सड़क आड़े तिरछे खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसके तहत 32 वाहनों का चालान किया गया। 50 से अधिक लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। सड़क पर आवागमन के नियमों का अनुपालन न करने वाले वालों को हिदायत दी गई। शहर के ओलंदगंज, चहारसू, कोतवाली, बदलापुर पड़ाव, जेसीज, कचहरी आदि स्थानों पर अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की गई। दुकान, होटल और अस्पतालों के सामने सड़क पर आड़े तिरछे खड़े वाहन मालिकों को चेतावनी दी गई कि सड़क के नियमों का अनुपालन करें जिससे आवागमन में किसी तरह की दिक्कत न हो। चेकिंग अभियान में कोतवाल केके मिश्र के अलावा सरायपोख्ता और कोतवाली के अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। वाहनों के खिलाफ चलाए गए जांच अभियान से दिन भर लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कोतवाल केके मिश्र ने कहा कि शहर में जाम न लगे इसके लिए नया ट्रैफिक प्लान को लागू कर दिया गया है। इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जा रहा है। उन्होंने वाहन संचालकों हिदायत दी कि वाहन चालक नए ट्रैफिक प्लान का ईमानदारी से पालन करें ताकि सभी को जाम की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें