फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों में मारपीट, फायरिंग, छात्र शोरुम में घुसे

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों के दो गुटों में मारपीट, फायरिंग
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)।
नेशनल हाईवे पर जड़ौदा के पास छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। एक गुट के छात्र ने फायरिंग कर दी। फायरिंग से अफरातफरी मच गई। छात्र शोरूम में घुस गए। शोरूम के कर्मचारियों ने एक छात्र को पकड़ लिया और मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव जड़ौदा, कूकड़ा व भोपा के छात्र शहर के भोपा रोड स्थित एक स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ते हैं। तीन दिन पूर्व जड़ौदा गांव के छात्रों तथा कूकड़ा व भोपा के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। इसके बाद से ही इन छात्रों के दोनों गुटों में तनातनी चल रही थी। सोमवार दोपहर करीब एक बजे कूकड़ा और भोपा के छात्रों ने नेशनल हाईवे पर महेंद्रा शोरूम के पास जड़ौदा के तीन छात्रों को घेरकर उनके साथ मारपीट प्रारंभ कर दी। तीनों छात्र अपनी जान बचाने के लिए एक शोरूम में घुस गए। उनका पीछा करते हुए आरोपी छात्र भी घुस गए। एक गुट के छात्र ने फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि गोली किसी छात्र को नहीं लगी। गोली चलने से शोरूम व आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई थी। शोरूम कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पूर्व कर्मचारियों ने एक आरोपी छात्र को पकड़ लिया, जबकि बाकी छात्र वहां से भाग निकले। कर्मचारियों ने पकड़े गए छात्र को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया छात्र गौरव कुमार, निवासी गांव अथाई, थाना भोपा का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई है। फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। छात्रों के परिजनों को थाने बुलवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें