फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में एसटीएफ का लग सकता है छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

मेरठ यूनिवर्सिटी में उत्तरपुस्तिकाएं बदलने के खेल के खुलासे के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया गया है। इसी कड़ी में एसटीएफ की गिरफ्त में आए आरोपी छात्र नेता के कमरे से मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज बेगराजपुर की एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की परीक्षा की लिखी हुई दो उत्तरपुस्तिकाएं मिली है। इन पुस्तिकाओं के जरिये एसटीएफ टीम मेडिकल के विद्यार्थियों से पूछताछ करने को कभी भी मेडिकल कालेज में छापा मार सकती है। इस भंडाफोड़ से मेडिकल कालेज के छात्र व छात्राओं में खलबली मची हुई। हालांकि कालेज का कोई भी स्टॉफ इस संबंध में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

एसटीएफ ने छात्र नेता कविराज को गिरफ्तार किया था। इस छात्र नेता के कमरे से मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज बेगराजपुर की एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की दो पुस्तिकाएं मिलीं। इससे यह बात तो साफ हो गई है कि इस कालेज में पढ़ने वाले एमबीबीएस छात्रों का भी 2014 से चल रहे कॉपियां बदलने का खेल करने वाले आरोपियों से संपर्क रहा है। यह कालेज एसटीएफ के निशाने पर आ गया है। इसलिए एसटीएफ टीम कभी भी इस कालेज में दोनों छात्रों से पूछताछ के लिए छापा मार सकती है। भंडाफोड़ में मुन्ना भाई बनने में मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज के छात्रों की उत्तर पुस्तिका मिलने से कालेज में पढ़ने वाले अन्य एमबीबीएस छात्र व छात्राओं में खलबली मची हुई। रविवार को किसी भी छात्र को कालेज के बाहर घूमते हुए नहीं देखा गया। इस संबंध में कालेज का कोई स्टाफ कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। कालेज का मैनेजमेंट इसको लेकर चुप्पी साधे हुए है। मंसूरपुर इंस्पेक्टर केपीएस चाहल का कहना है कि रविवार को मेडिकल कालेज में एसटीएफ टीम की ओर से कोई छापा मारा नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें