बेटी की बरामदगी की मांग
बुढ़ाना। एक ग्रामीण ने अपने ही गांव के एक युवक पर उसकी पुत्री को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके गांव का एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया। उसने पुलिस से बेटी की बरामदगी कराने की मांग की है।