फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र लापता, अनहोनी की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव बुआड़ा निवासी कक्षा 12वीं का छात्र गौरव पुत्र मुनीराज बुधवार को घर से साइकिल पर खतौली इंटर कालेज में पढ़ने के लिए आया था। शाम तक छात्र घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन उसको तलाश करने में जुट गए। किसी ग्रामीण ने परिजनों को बताया कि गांव के सामने गंगनहर पटरी के पास एक खेत में साइकिल खड़ी हुई। परिजनों वहां पहुंचे तो उन्होंने गौरव की साइकिल पहचान ली। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए गौरव को गंगनहर में भी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें