फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर सात लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर सात लाख ठगे
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। कुरुक्षेत्र के गांव भूस्थला थाना झांसा निवासी सुरेंद्र पुत्र पाला सिंह को धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। बिरालसी निवासी राकेश कुमार का आरोप है कि सुरेंद्र का रिश्तेदारी होने के नाते उनके गांव आना जाना था। उसने अपने एक अन्य मित्र के साथ दो साल पहले गांव आकर मकऊ द्वीप में डेढ़ लाख रुपये महीना की नौकरी दिलाने का झांसा देकर साढ़े सात लाख रुपये ले लिए थे। दोनों युवकों ने चार लाख रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए और साढ़े तीन लाख रुपये गांव में ही दे दिए। आरोपियों ने युवकों को मकाऊ द्वीप भेज दिया, लेकिन वहां उन्हें बताया गया कि उनका बीजा नौकरी का नहीं, बल्कि टूरिस्ट है। जिससे परेशान होकर वह वहां से भारत वापस आ गए। उन्हें दोबारा पासपोर्ट बनवाकर विदेश भेजा गया, लेकिन दूसरी बार भी धोखे का शिकार होकर पीड़ित को बैरंग लौटना पड़ा। पुलिस दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें