फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में तमंचे के साथ दबोचे दो बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात चेकिंग के दौरान पचैंडा पुलिया के पास से संदिग्ध हालात में घूम रहे दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह के अनुसार पुलिस टीम को देखते ही उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से एक-एक तमंचा-कारतूस बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों में कांधला के मखदूमपुर निवासी नफीस पुत्र पूरणमल और तितावी के गांव बुड़ीनाकलां निवासी ललित शामिल हैं। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


खाते से 90 हजार की नकदी उड़ाई
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के साउथ सिविल लाइन निवासी लेखराज ने तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने खुद को बैंककर्मी बताकर बातचीत की। इसी दौरान आरोपी ने लेखराज से अकाउंट से संबंधित जानकारी ले ली। इसके बाद पीड़ित के बैंक खाते से कई बार में करीब 90 हजार रुपये साफ कर दिए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें