पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव बहुपुरा में सोमवार रात रंजिश के कारण मामूली बात हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गये। गांव निवासी ब्रजपाल सिंह व धर्मपाल सिंह के परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी चली आ रही है। वहीं, दूसरे पक्ष ने गाली का विरोध किया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें एक महिला सहित छह लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजने के साथ ही दोनों ओर से अमित, राहुल, अर्जुन, सुमित और दूसरी ओर से लोकेंद्र, अंकित का शांतिभंग में चालन किया।
प्लाट से ट्रैक्टर ट्राली चोरी
भोपा। प्लाट में खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी हो गई। ग्रामीणों ने आसपास के क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली को तलाश किया। न मिलने पर अज्ञात चोरो के विरुद्ध तहरीर दी। कस्बे की कस्तूरबा कॉलेज की नई बस्ती निवासी नजर मोहम्मद ट्रैक्टर ट्रॉली द्वारा भाड़े का कार्य करता हैं। सोमवार शाम भी उसने ट्रैक्टर व ट्राली को वहीं पर खड़ी की थी। जब वह मंगलवार की सुबह अपने प्लाट में पहुंचा तो वह गायब मिली। पुलिस ने ट्रैक्टर टॉली की तलाश शुरू कर दी हैं।
मां बेटी पर किया हमला
भोपा। महिला ने अपने पति सहित चार लोगों पर उसके तथा उसकी मां के साथ मारपीट का आरोप लगाया। थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी महिला अंजली की शादी तीन वर्ष पूर्व थाना फुगाना क्षेत्र के गांव कुरावा निवासी गौरव मलिक के साथ हुई थी। ससुराल में उत्पीड़न करने से अंजली पिछले डेढ़ वर्ष से अपनी दो वर्ष की पुत्री के साथ मायके में रह रही है। इसी को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन हैं। अंजली का आरोप है कि 6 जनवरी को पति गौरव, ससुर विक्रम, देवर सौरभ व बेलड़ा निवासी चंद्रपाल पर रहमतपुर में आये और घर में घुसकर मारपीट करने लगे। जिसमें पीड़ित व उसकी मां को चोट आई। आरोपियों द्वारा उसकी बेटी को भी छिनने आरोप लगा। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
गोकशी के वांछित को जेल भेजा
भोपा। सब इंस्पेक्टर बीरसिंह ने बताया कि दो माह पूर्व क्षेत्र के गांव यूसुफपुर में गोकशी और पुलिस के साथ मुठभेड़ के आरोप में चार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें यूसुफ पुत्र तुफैल, सोनू, एजाज पुत्र इकबाल निवासीगण यूसुफपुर तथा यूसुफ पुत्र यामीन निवासी टपराना थाना शामली आरोपी थे। सभी आरोपी फरार चले रहे थे। मंगलवार को आरोपी यूसुफ पुत्र तुफेल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।