फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने लिफ्ट देकर युवक को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर लिफ्ट देकर युवक को लूटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नेशनल हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने एक युवक को लिफ्ट देकर लूट लिया। बदमाशों ने उसे बंधक बनाकर उससे 25 हजार रुपये लूटे तथा एटीएम से भी हजारों की नगदी निकाल ली। बाद में बदमाश उसे सुजडू चुंगी के पास घायल अवस्था में फेंक कर फरार हो गए। घटनास्थल को लेकर शहर कोतवाली और छपार पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही, जिस कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार युवक सोमवार रात को कहीं जाने के लिए छपार थाना क्षेत्र के रामपुर तिराहे पर वाहन का इंतजार कर रहा था। एक कार उसके पास आकर रुकी। कार में बदमाश सवार थे। बदमाशों ने उसे मेरठ जाने के लिए अपने कार में लिफ्ट दे दी। कार में बैठते ही कार सवार चार बदमाशों ने युवक के साथ कार में ही मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने उससे 25 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर एटीएम से भी 25 हजार रुपये निकाल लिए। देर रात बदमाश उसे शहर में सुजडू चुंगी के पास एक होटल के सामने फेंक कर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने इस संबंध में पुलिस को बताया। जानकारी पर शहर कोतवाली पुलिस आई और उससे पूछताछ कर रामपुर तिराहे चौकी पर छोड़ आई। घटनास्थल को लेकर शहर कोतवाली और छपार पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। इसी कारण पुलिस ने लूट का शिकार हुए युवक की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की है। शहर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि पीडित युवक हरियाणा प्रांत का था, जिसके साथ घटना छपार थाना क्षेत्र में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें