फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पड़ौसी युवकों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव कल्याणपुर में बहन के यहां आए युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी।
विज्ञापन

जिला बागपत के गांव मिलाना निवासी राकिब पुत्र बसीरुदीन ने बताया कि शुक्रवार को वह कल्याणपुर में अपने बहनोई नसीम के यहां अपनी बहन से मिलने के लिए आया हुआ था। जब वह दोपहर बाद खाना खाने के बाद घर से बाहर आया तो पड़ोस के ही सद्दाम, टीपू, जुनैद और काला पुत्रगण इलियास ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। मारपीट में राकिब का सिर फट गया। झगड़े की सूचना रतनपुरी पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायल राकिब को बुढ़ाना सीएचसी भेजा। घटना के संबंध में पीड़ित युवक ने तहरीर दी है। उधर, मामला पुलिस में पहुंचने की सूचना मिलते ही दूसरे पक्ष के लोग भी थाने पहुंचे। दोनों पक्षों के लोग समझौते के प्रयास में जुटे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें