फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक उमेश मलिक का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक उमेश मलिक का स्वागत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कंपनी बाग में भ्रमण करने वाले नागरिकों ने बाग से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराने पर भाजपा विधायक उमेश मलिक तथा व्यापारी नेता श्रीमोहन तायल का स्वागत किया। नागरिकों ने कंपनी बाग में ओर सुविधाएं बढ़ाने की मांग भी रखी। कंपनी बाग में घूमने वाले नागरिक बाग में व्याप्त गंदगी तथा बाग के बाहर डलने वाले कूडे़ के ढेर से आने वाली बदबू के कारण परेशान थे। इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर नागरिकों ने मुहिम शुरू की तो बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने इसके समर्थन में दमदार मांग उठाई, जिसके चलते कंपनी बाग का कायाकल्प हुआ। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय मलिक, चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य नरेश मलिक, संजय अग्रवाल, नवाब मियां, अमरीश चौधरी, नवीन खाटियान, योगेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें