फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर चोर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ में दो चोर पकड़े
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। पुलिस ने मुठभेड़ में दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए चोरों के कब्जे से चोरी की तीन बाइक व तमंचे बरामद किए हैं।
सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव ने पत्रकारों को जानकारी दते हुए बताया कि वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत एसपी देहात आलोक शर्मा के निर्देशन में इंस्पेक्टर सुभाष सिंह, दरोगा संजय राणा, दरोगा सुरेशपाल सिरोही, सिपाही सुभाष शर्मा, राजीव त्यागी और राहुल कुमार के साथ गांव कल्याणपुर पुलिस चौकी पर वाहन चेकिंग कर रहे थे, तभी एक बिना नंबर की बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों युवक बाइक को वापस मोड़कर भागने लगे। भागते हुए उनकी बाइक फिसल कर गिर गई, जिससे दोनों बाइक सवार युवक वहीं गिर पड़े। इसके बाद दोनों युवक पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ को दोनों चोरों को पकड़ लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान दोनों चोरों से तमंचे, कारतूस बरामद किए। पूछताछ में दोनों चोरों ने अपने नाम रामधन उर्फ लीला पुत्र पद्म सिंह निवासी मंडावली बांगर व विकास उर्फ भानु पुत्र मैनपाल निवासी समौली बताया। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर दो अन्य चोरी की बाइक मंडावली बांगर स्थित राणा भटटे से बरामद की। चोरों ने बताया कि उन्होंने तीनों बाइकों को अलग अलग स्थानों से चोरी की है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें