आपत्तिजनक पोस्ट डालने से रोष, मुकदमा दर्ज
छपार (मुजफ्फरनगर)। व्हाट्सअप ग्रुप पर पैगंबर के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर समुदाय विशेष के लोगों में रोष व्याप्त हो गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। गांव ताजपुर निवासी कुलदीप कुमार ने ताजपुर जी व्हाटसअप ग्रुप पर एक धर्म के पैगंबर के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। ग्रुप सदस्य शाहिद पुत्र इनाम निवासी बरला के द्वारा पोस्ट पढ़कर अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। इस पोस्ट को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों में रोष फैल गया। बरला व छपार के लोगों ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने शाहिद की तहरीर पर कुलदीप के विरुद्ध धार्मिक उन्माद फैलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।