फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल पहुंचा कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी युगल को साथ रहने की मिली इजाजत
विज्ञापन

बुढ़ाना। प्रेमी युगल कोतवाली पहुंचा। इस प्रेमी युगल ने कोतवाली में साथ जीने मरने की कसमें खाई। पुलिस द्वारा दी गई सूचना पर लड़की के परिवार के लोग भी कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने प्रेेमी युगल को उपजिलाधिकारी के न्यायालय में पेश किया। अदालत ने दोनों को साथ रहने की इजाजत दे दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों के एक ही बिरादरी का प्रेमी युगल सोमवार को बड़ौदा गांव के प्रधान के पास पहुंचा। ग्राम प्रधान ने इंसपेक्टर जेबी यादव से वार्ता के बाद उन्हें बुढ़ाना कोतवाली भेज दिया। बुढ़ाना पुलिस ने प्रेमी युगल से अलग-अलग वार्ता की। प्रेमी युगल ने अपनी मंशा पुलिस को बताई। प्रेमी युगल से वार्ता के बाद पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। लड़का पक्ष की ओर से कोई कोतवाली नहीं पहुंचा। पुलिस ने बताया कि लड़की के परिवार वाले कोतवाली आ गए। लड़की ने अपने परिवार वालों के साथ जाने से साफ मना कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रेमी युगल को उपजिलाधिकारी के न्यायालय में पेश किया। प्रेमी युगल ने अपने बालिग होने के सबूत न्यायालय में पेश किए। दोनों ने उपजिलाधिकारी से कहा कि वे अपनी मर्जी से एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। दोनों को बालिग मानते हुए न्यायालय ने साथ रहने के लिए छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि लड़की के परिवार वालों ने भी कोई एतराज नहीं किया। पुलिस का कहना है कि वैसे भी युवक व युवती का रिश्तेदारी का संबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें