खतौली। बाइक चोरी कर भागते हुए पुलिस ने दो चारों को पकड़ लिया। रेलवे रोड से रविवार को दो चोर बाइक चोरी करते हुए भाग रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भागते हुए दोनों चोरों को पकड़ लिया। पकड़ा गए चोर सलावा के रहने वाले हैं। पुलिस ने एक चोर का नाम रोहित बताया है, दूसरा उसका साथी है। जिसको रोहित गांव के साथी को खतौली से बाइक लेकर आने को कहकर अपने साथ लेकर आया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़े चोरों ने अन्य बाइक चोरी की घटनाओं को भी कबूल किया है। पुलिस इन चोरों से सख्ती से पूछताछ कर रही है।