फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरापुर में युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर में युवक का शव मिला
विज्ञापन

मीरापुर। कस्बे के पंजाबी कॉलोनी के पास पुरानी सब्जी मंडी निवासी 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। देर रात उसका शव गली में पड़ा मिला। उसके चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि वह शराब पीने का आदी था तथा सड़क पर गिरने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

मीरापुर के पुरानी सब्जी मंडी निवासी मृतक 35 वर्षीय जान मोहम्मद अपनी मां सुबरा के साथ रहता था। मंगलवार को रात 11 बजे के करीब लोगों ने जान मोहम्मद का शव गली के पास पड़ा देखा। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी । पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों का कहना था कि जान मोहम्मद की हत्या कर शव को गली के पास डाला गया है। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे तथा खून बह रहा था। जानकारी पाकर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि जान मोहम्मद शराब पीने का आदी था। उधर, मृतक के भाई उमरदराज ने भी बताया कि उसका भाई शराब पीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें