फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक हादसे में 6 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी पर सराय पुल के पास कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। जिसमें सवार महिला और बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए घायलों को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना देने के बाद भी एंबुलेंस करीब उक घंटे बाद मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी तसव्वर अपने साथ शबनम बच्ची सानिया, रुखसार, मुजम्मिल, आयान को लेकर शुक्रवार को अपनी कार से अपनी रिश्तेदारी जानसठ के गांव काटका में आया था। शुक्रवार रात करीब 9:00 बजे ये लोग कार द्वारा वापस दिल्ली जा रहे थे। गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी पर सराय पुल के पास अचानक अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई। जिसमें सवार सभी घायल हो गए ।इस दौरान वहां से गुजर रहे जानसठ निवासी अंकुर पाल ने अपनी कार रोककर फोन द्वारा एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना देने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। अंकुर पाल घायलों को अपनी कार में लेकर अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। अंकुर पाल ने बताया कि कार एक घंटा बाद पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें