फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध नियंत्रण में सहयोग मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी। एसएसपी अनंतदेव के निर्देश पर पुलिस तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से तितावी थाने पर पुलिस मित्र और जिम्मेदार लोगों की बैठक ली। जिसमें अफसरों ने अपराध नियंत्रण में जनता का सहयोग मांगा।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया और सीओ फुगाना कालू सिंह ने एस-7 और एस-10 की मीटिंग कर उनके कर्तव्य और अधिकारों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कहा कि दो पहिया वाहन पर हेलमेट और चौपहिया वाहनों में सीट बेल्ट न लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जनता के सहयोग से अपराध व अपराधियों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है, जिसके चलते अपराध में कमी आई है। एसएसपी ने करीब आठ माह पूर्व गांव के जिम्मेदार लोगों को एस-7 और एस-10 की जिम्मेदारी दी थी, जिन लोगों ने पुलिस का काफी सहयोग किया, जिनको एसएसपी 26 जनवरी को सम्मानित करने का विचार कर रहे हैं। उधर, सीओ कालू सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए1090 सेवा चल रही है। महिलाओं को सुरक्षा का खतरा हो तो वो डटकर अपराधी का मुकाबला करें। इस दौरान पुलिस मित्रों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए शांति-सौहार्द स्थापित करने में पुलिस को सहयोग करने की अपील की गई। मीटिंग में विनोद कुमार चौहान, आसिफ, ठाकुर राहुल, अफजल, विकास सैनी आदि मौजूद रहे। संचालन थानाध्यक्ष सूबे सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें