खतौली (मुजफ्फरनगर)।
रोडवेज बस अड्डे में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गांव रांगढ़ांग निवासी 70 वर्षीय समे सिंह पुत्र सुखराम पिछले दिन दिनों से घर से लापता चल रहा था। पुलिस के मुताबिक समे सिंह मंदबुद्धि था। परिजन समे सिंह को उसी दिन से तलाश करने में जुटे थे। बुधवार सुबह रोडवेज बस अड्डे के परिसर में कर्मचारियों ने वृद्ध का शव पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ ने शव की पहचान समे सिंह के रुप में की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।