फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़का में गला दबाकर महिला को मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। छोटी बहन से शादी नहीं कराने पर बड़का गांव में देवर ने गला दबाकर महिला को मारने की कोशिश की।
विज्ञापन

महिला नगमा पत्नी इकबाल निवासी बड़का ने अपनी देवर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी कि उसका देवर नशेड़ी है। वह उसकी छोटी बहन से शादी कराने का दबाव बना रहा था, लेकिन उसने चाल चलन को देखकर शादी कराने से इंकार कर दिया था। इस पर 31 अक्तूबर की रात जब उसके पति घर में नहीं थे। उन्होंने उनके घर में घुसकर नगमा के साथ गाली गलौच कर मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ डाले और दुराचार करने की कोशिश। बाद में गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर मचाने पर जब पड़ोसी उधर दौड़े तो वे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें