पुरकाजी। तीन दिन पूर्व लड़की छेड़ने के मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में क्रॉस केस दर्ज किया है।
शनिवार रात एक गांव के कुछ लोगों ने एक युवक पर लड़की छेड़ने का आरोप लगाकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया था, जिसमें पुलिस ने युवक के पिता की तहरीर पर 10 लोगों के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट सहित मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने सोमवार को लड़की के पिता की तहरीर पर गुलशन कुमार और एक अज्ञात के विरुद्ध छेड़छाड़, मारपीट करने की धाराओं में क्रॉस केस दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस ने चार दिन पूर्व थाने पर दर्ज हुए मारपीट के एक मुकदमे में नामजद आरोपी राजकुमार निवासी ग्राम कल्लनपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।