सहारनपुर में दहशत, अंधविश्वास और शरारत , ये वह वजह है जो चोटी कटने की बीमारी मास हिस्टीरिया को लगातार बढ़ा रही है। सहारनपुर में रविवार रात तीन आैर महिलाओं की चोटियां कट गईं।
गांव फिरोजाबाद में तीन दिन बाद एक बार फिर एक मुस्लिम महिला की चोटी कटने का मामला सामने आया है। उधर, बेहट के गांव कलसिया में भी महिला की चोटी कट गई।
रविवार रात करीब आठ बजे गांव फिरोजाबाद निवासी मुंतजिर की पत्नी निशा (26) अपने कमरे में बच्चों को दूध पिला रही थी। अचानक वह चीखने लगी तो बाहर खाना खा रहे उसके जेठ मुस्तकीम व अन्य परिजन घर में पहुंचे तो निशा बेहोश पड़ी थी।
पास में ही उसकी चोटी के बाल कटे पडे़ थे। परिजनों ने निशा को निजी चिकित्सक को दिखाया। गांव फिरोजाबाद में चार अगस्त की रात को एक महिला प्रेमो देवी तथा एक युवती मोनिका की चोटी कट गई थी। गांव में लगातार हुई तीसरी घटना से दहशत का माहौल बना है।
बेहट में चोटी कटने की घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को शाम के समय कलसिया गांव में दुपट्टा ओढ़ते समय एक महिला की चोटी कटकर नीचे गिर गई।
चोटी कटने के बाद दहशत में आई महिला की चीख सुनकर आस-पड़ोस के लोगों मौके पर पहुंच गए। उसे बदहवास हालत में लोगों ने फर्श से उठाकर चारपाई पर लिटाया। महिला और ग्रामीण घटना के बाद दहशत में है।
गांव कलसिया निवासी नफीस की पत्नी रेशमा शाम करीब पौने छह बजे नीचे से छत पर गई और दुपट्टा ओढ़ने लगी। दुपट्टा ओढ़ते समय अचानक उसकी चोटी कटकर नीचे गिर गई और क्लिप बालों में लटका रह गया।
अपने आगे चोटी कटकर फर्श पर गिरती देख महिला दहशत में आ गई और उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। घटना के बाद जहां रेशमा और उसका परिवार दहशत में है।
तीतरों के गांव महंगी निवासी महिपाल सैनी की 18 वर्षीय पुत्री सूुनीता अपने परिजनों के साथ बरामदे में सो रही थी कि देर रात्री उसकी चुटिया कट गयी सुनिता जब सुबह उठी तो उसके सिर के बाल खुले थे
जबकि वह चुटिया बांध कर सोयी थी उसे पास में ही चुटिया कटी मिली सुनिता बदहवास हालत में हो गयी परिजन भी उठ गयी सभी घबरा गये गांव में आग की तरह फैल गयी ग्रामीण महिपाल के मकान पर एकत्रित हो गये जिससे महिलाओं में दहशत फैल गयी।