फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में लाठी डंडे चले, पथराव, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी और डंडे चल गए। एक पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। संघर्ष और पथराव में एक पक्ष से महिला और बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

इस्लामाबाद भूड़ में रविवार को असगर पुत्र घसीटा और इस्लाम पुत्र मंगता के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बच्चों ने अपने परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी। इस पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के इस्लाम, हसमू, शौकीन व यासीन ने लाठी व डंडों से हमला करते हुए पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। हमले में एक पक्ष से असगर और उसकी पत्नी आफिया, भाई आसिफ व बेटा सलमान घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच के बाद आरोपी पक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
भाकियू में पूर्व जिलाध्यक्ष शामिल
खतौली। भाकियू भानु गुट में पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके संजीव तोमर भाकियू में शामिल हुए हैं। गांव भैंसी में 14 जुलाई को भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के घेर में हुई बैठक में संजीव तोमर ने अपने साथियों के साथ भाकियू में शामिल होने की घोषणा की थी। भाकियू कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें