फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर लाखों का सामान लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकर लाखों का सामान लेकर फरार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नौकर अपने मालिक का लाखों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुजडू के कुंगरपट्टी निवासी इस्तखार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सरताज उसके यहां नौकरी करता था। आरोप है कि सरताज ने उसके घर में रखी पांच वेल्डिंग मशीन, एक छोटी मशीन, छह कटिंग सेट, तीन मैग्नेट मशीन, चार ड्रिल मशीन, पांच ग्राइंड, वेल्डिंग की लीड व केबिल आदि चोरी कर फरार हो गया।
जानलेवा हमला किया
मुजफ्फरनगर। नईमंडी के मोहल्ला जगदीशपुरम निवासी मूर्तिदेवी पत्नी सोमदत्त ने शहर कोतवाली में कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी मनोज कुमार व उसकी पत्नी प्रियंका ने 19 फरवरी को उसके साथ मारपीट करते हुए जानलेवा हमला कर दिया था, जब वह अपने घर रामलीला टिल्ला पर गई थी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमला कर दांत तोड़े
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के मोहल्ला मक्कीनगर के अनवार पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी जाहिद पक्ष ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसका दांत तोड़ दिया तथा उसका ठेला में भी तोड़फोड़ की। पुलिस जांच कर रही है।
पशु चोरी करते हुए पकड़ा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अबूपुरा में एक युवक गाय चोरी कर रहा था, जिसे मोहल्ले के लोगों ने देख लिया। लोगों ने उसकी धुनाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने अपना नाम मोहसीन पुत्र मंगता निवासी कल्याणपुर रतनपुरी बताया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
झुलसी महिला की मौत
मुजफ्फरनगर। उमरपुर निवासी शिवानी पत्नी परवेश को संदिग्ध हालातों में गंभीर रूप से झुलस जाने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कांवड़िये की बाइक चोरी
मुजफ्फरनगर। शिवचौक से एक कांवड़िये की बाइक चोरी हो गई। कांवड़िया बाइक द्वारा हरिद्वार से जल लेकर आ रहा था। सूचना पर पुलिस ने भागदौड़ की, मगर बाइक नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें