फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजत हत्याकांड में बैकफुट पर खाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रजत हत्याकांड में बैकफुट पर खाकी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मांडला के दलित छात्र रजत की हत्या के खुलासे को लेकर पुलिस बैकफुट पर है। हरसंभव प्रयास और हर तरह की लाइन पर काम करने के बावजूद पुलिस हर बार घूमकर शून्य पर आ जाती है, जिसके चलते फिलहाल उसकी हत्या की गुत्थी सुलझने की संभावनाएं बनती नजर नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन

पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव मांडला निवासी दलित छात्र रजत बरला के कॉलेज में पढ़ता था। नौ सितंबर को कॉलेज से पैदल घर लौटते समय बरला-मांडला के बीच स्थित रजवाहे की पुलिया के निकट रजत की दिनदहाड़े सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बेटे की इस तरह हत्या से उसके मजदूर माता-पिता टूटकर बिखर गए थे, जिन्होंने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। रजत हत्याकांड को करीब एक पखवाड़ा बीतने के बावजूद अब तक थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम हत्यारोपियों के गिरेबां तक नहीं पहुंच सकी है। सूत्रों के अनुसार थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच अब तक लगभग हर एंगल पर काम कर चुकी है, लेकिन जांच की सुई घूमकर फिर से शून्य पर आ टिकती है। इस दौरान पुलिस प्रेम-प्रसंग, टशनबाजी, गांव में रजत की हेकड़ी आदि कई बिंदुओं को आधार बनाकर जांच कर चुकी है, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा है। इसके चलते रजत हत्याकांड के पीछे की सच्चाई उजागर कर उसके हत्यारोपियों को दबोचने की खाकी की मंशा फिलहाल फेल होती ही नजर आ रही है। हालांकि एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि हत्या को लेकर अलग-अलग बिंदुओं पर हुई जांच में कुछ भी सकारात्मक नहीं निकला है, जिसके चलते फिलहाल हत्या की गुत्थी अनसुलझी ही है। हालांकि कई अन्य बिंदुओं पर काम शुरू किया गया है, जिसके चलते हत्यारोपी बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें