फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी से आठ भैंस चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। गांव सिसौना में गादला निवासी जावेद की भैसों की डेयरी है। जिसमें उसने 55 भैसे बांध रखी है। रविवार रात में चौकीदार सो रहे थे, तभी दीवार फांदकर चोर डेरी में घुस गए और आठ भैस चोरी करके बाहर खड़े छोटे हाथी में लादकर ले गए। जिनकी कीमत चार लाख रुपये बताई गई है। पीड़ित डेयरी मालिक जावेद ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पड़ोसी पर ठेली चोरी का आरोप
भोपा। फल विक्रेता ने अपने पड़ोसी पर ठेली चोरी कर गुम करने का आरोप लगाया है। भोपा निवासी सुहेल उर्फ भूरा ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह भोपा गंगनहर पुल के के पास ट्रांसफार्मर के करीब फल बेचने का ठिया लगाता है। आरोप है कि रात में पड़ोसी ने उसकी ठेली चोरी कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार
मीरापुर। पुलिस ने पड़ाव चौक के एक विद्यालय के निकट से कस्बे के मोहल्ला हनुमानपुरी निवासी राकेश पुत्र पूना को 16 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बरामद शराब अरुणाचल प्रदेश की बताई गई है।
विज्ञापन


बलोदी बने नए रेंजर
मीरापुर। जानसठ वन रेंज के नए अधिकारी मनोज कुमार बलोदी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उल्लेखनीय है कि निवर्तमान रेंजर एसके बंसल को जिला मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। विभागीय कर्मचारियों ने बंसल की विदाई के साथ नए रेंजर बलोदी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें