फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर फायर, एक बदमाश दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर फायरिंग, एक बदमाश दबोचा, फायरिंग कर साथी हुए फरार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रोहाना क्षेत्र में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि अन्य साथी मौके से फरार हो गए। बदमाश के कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक रोहाना चौकी पर तैनात दरोगा विजय कुमार त्यागी सिपाहियों के साथ गश्त कर रहे थे। पुलिस खामपुर रोड पर पहुंची, तभी सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूटपाट के इरादे से घूम रहे हैं। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी सराय निवासी गुलबहार पुत्र मोहम्मद हफीज को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से देसी पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने फरार साथियों के नाम बताए हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन


मजदूरी मांगने पर मारपीट
मुजफ्फरनगर। महमूदनगर निवासी मोहम्मद अल्ताफ पुत्र बसीर अहमद ने सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर बताया कि वह फेरी लगाकर गैस-चूल्हा, कूकर आदि की मरम्मत का कार्य करता है। बृहस्पतिवार को वह सरवट निवासी फरमान पुत्र यासीन के घर के बाहर बैठकर कूकर मरम्मत कर रहा था। कार्य करने के बाद पीड़ित ने रुपये मांगे तो फरमान ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसका पैर तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लावारिस बाइक बरामद
मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण जिला चिकित्सालय से पुलिस ने लावारिस बाइक बरामद की है। यह बाइक यहां पांच दिन से खड़ी है। पुलिस ने काफी छानबीन की, लेकिन उसके स्वामी का सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


विवाहिता ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
मुजफ्फरनगर। मक्की नगर निवासी विवाहिता ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका निकाह 10 वर्ष पूर्व हुआ था। उसका पति हिमाचल में कपडे़ बेचने का काम करता है। आरोप है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, जबकि खर्च के लिए रुपये भी नहीं दे रहा है। पीड़िता ने बताया कि वह बीए तक पढ़ी-लिखी है। भरण-पोषण के लिए वह नौकरी करना चाहती है, लेकिन उसका पति नहीं करने दे रहा है। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें