फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बुलाकर युवक की हत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

मजदूरी कराने के लिए घर बुलाकर ले गए युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। हत्या की कोशिश की खबर मिलते ही पुलिस में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मोहल्ला न्याजूपुरा निवासी युवक आसिफ मजदूरी करने का कार्य करता है। शुक्रवार को मोहल्ले के ही दो युवक उसे मजदूरी कराने के लिए घर से बुलाकर ले गए। आरोप है कि आसिफ को कोतवाली क्षेत्र के बधाई मोड़ पर खेतों पर ले गए। जहां दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके विरोध पर आरोपियों ने आसिफ पर चाकुओं से हमला बोल दिया। हमलावरों ने आफिस की गर्दन, हाथ और छाती पर चाकू से वार किया है। आसिफ की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में कार्य कर रहे किसान दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। किसानों को आता देख आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की है। राहगीरों की मदद से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में घायल युवक के परिजनों की ओर से थाने पर तहरीर दी गई है। पुलिस की जांच में मामला लेनदेन का निकला है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें