फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडिता युवती ने कार्रवाई की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। थाना ककरौली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि रविवार की सवेरे जब वह और उसकी बहन घर के सामने स्थित सरकारी हैंडपंप पर पानी भर रही थी। इसी दौरान गांव के एक युवक ने उसकी छोटी बहन का मोबाइल से फोटो खींच लिया। जिसकी शिकायत उसने आरोपी के घर जाकर की। आरोपी है कि परिजनों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। कुछ देर बाद ही जब वह घर पर अकेली थी तो आरोपियों ने उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट और छेड़छाड़ की। पीड़िता ने थाना ककरौली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी प्रवीण वशिष्ठ ने बताया कि युवती के साथ साधारण मारपीट का मामला है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें