फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल खरीदने आए नैनीताल के पार्षद समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्टल खरीदने आए नैनीताल के पार्षद गिरफ्तार
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने तावली मदरसे के पास मुठभेड़ के बाद हथियार खरीदने आए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में से एक ने खुद को उत्तराखंड के मल्ली ताल का पार्षद बताया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तमंचे, 55 हजार रुपये और जीप बरामद की है। हथियारों का सप्लायर फरार है, जो हरसौली का रहने वाला है।
शाहपुर इंस्पेक्टर बीपी सिंह ने बताया कि हरसौली चौकी प्रभारी अनित कुमार पुलिसकर्मी के साथ गश्त पर थे। तावली स्थित मदरसे के पास पहुंचे तो कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए। जिस पर उन्होंने टोका तो वह पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग खड़े हुए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पांच बदमाशों को हिरासत में ले लिया। इनके पास से तमंचे, 55 हजार रुपये, एक जीप बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम उत्तराखंड के नैनीताल के मल्लीताल निवासी भोपाल सिंह, हरमन सिंह, दिनकर सिंह के अलावा रतनपुरी के कल्याणपुर निवासी कल्लू और हरसौली निवासी सद्दाम बताए। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से दो तमंचे और तीन छुरी बरामद हुईं। मल्लीताल निवासी भोपाल सिंह ने खुद को वहां का पार्षद बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि आगामी दिनों में वहां निकाय चुनाव होने हैं, इसलिए वह यहां हथियार खरीदने आए थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि भोपाल सिंह का संपर्क कल्लू से हुआ था, उसने पिस्टल दिलवाने की बात कही थी। कल्लू ने हरसौली के एक पिस्टल सप्लायर से उनकी बात कराई। पिस्टल के लिए 30 हजार रुपये सप्लायर को एडवांस दे दिए थे, बाकी पिस्टल मिलने पर देने थे। ये सभी पिस्टल लेने आए थे और तावली में रुके थे। हरसौली का पिस्टल सप्लायर इनके पकड़े जाने की जानकारी मिलने पर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। उसके पकड़े जाने पर इसका खुलासा होगा कि वह पिस्टल कहां से लाकर बेचता है। पूछताछ के बाद पकड़े गए बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें