फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने किया माहौल खराब करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
झूठी सूचना देने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक सनकी युवक ने दूसरे समुदाय के युवकों पर लूट करने का आरोप लगाते हुए माहौल खराब करने का प्रयास किया। लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामला झूठा पाए जाने पर पुलिस ने सूचना देने वाले को ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस सोमवार दिन में लूट की झूठी सूचना पर दौड़ती नजर आई। हुआ यूं कि देवबंद निवासी मनव्वर सुबह सहारनपुर बस स्टैंड पर पहुंचा। युवक कई घंटे बस स्टैंड के आसपास ही घूमता रहा। इसी बीच युवक ने पुलिस को सूचना दी कि दूसरे समाज के युवकों ने पिटाई कर पीड़ित से 20 हजार की नगदी लूट ली है। लूट और मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर जाकर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, तो सभी ने घटना से अनभिज्ञता जताई। बस स्टैंड के एजेंटों ने बताया कि सूचना देने वाला युवक तो कई घंटे से आसपास घूम रहा है और ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। पुलिस ने मनव्वर को पकड़ लिया और कोतवाली लाकर हवालात में बंद कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें