फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेडख़ानी पर भीड़ ने युवकों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी पर भीड़ ने युवकों को पीटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भोपा पुल से जा रही युवती से छेड़खानी करने वाले दो युवकों को लोगों ने बुरी तरह पीटा। युवती के होमगार्ड की बहन होने के चलते पुलिस ने दोनों को भीड़ से छुड़वाकर बाद में खुद दोनों की मरम्मत की। पुलिस ने दोनों को हिरासत में बैठा रखा है।
विज्ञापन

सिविल लाइन के भोपा पुल से बृहस्पतिवार शाम युवती जा रही थी। इसी बीच वहां से गुजर रहे दो युवकों ने युवती से सरेराह छेड़ख़ानी करनी शुरू कर दी। युवती होमगार्ड के जवान की बहन है। पहले तो युवती छेड़खानी बर्दाश्त करती रही, लेकिन युवक नहीं माने तो युवती ने शोर मचा दिया। पीड़िता का शोर सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और सड़क पर ही दोनों की पिटाई करनी शुुरू कर दी। रोड पर हंगामा होते देख वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और कुछ देर के लिए भोपा पुल पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को भीड़ से छुड़ाया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में बैठा रखा है। मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें