फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारी में आए युवक ने आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव बेगराजपुर में रिश्तेदारी में आए युवक ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

थाना देवबंद के गांव मझौल निवासी प्रताप सिंह पुत्र पितांबर ने पुलिस को बताया कि वह 14 मई को अपनी पत्नी सरिता तथा छोटे भाई सिताब सिंह के साथ अपनी ससुराल बेगराजपुर आया था। बृहस्पतिवार की सुबह जब वे वापस जाने लगे, तो सिताब सिंह का कुछ पता नहीं चला। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि एक युवक का शव आम के बाग में लटका हुआ है। वहां जाकर देखा तो सिताब सिंह ने अपनी शर्ट का फंदा बनाकर पेड़ से लटक मिला। बेगराजपुर चौकी प्रभारी योगेंद्र पंवार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने लिख कर दिया है कि सिताब मानसिक रुप से परेशान था और नशा करता था। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें