मुकल्लमपुरा में युवक ने लगाई फांसी
मीरापुर। क्षेत्र के गांव मुकल्लमपुरा में बुधवार शाम 35 वर्षीय युवक का परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार इसी बात को लेकर युवक ने खुद को एक कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। परिजनों ने किसी तरह उसे फंदे से नीचे उतारा, जिसके बाद उसे पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हालांकि परिजन देर रात तक शव का पीएम नहीं कराने की जिद पर अड़े थे।