फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लोर मिल से कार समेत लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादराबाद
विज्ञापन

क्षेत्र में चोरी की वारदातें बढ़ रहीं हैं। इससे स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।
कस्बे के जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल कथूरिया ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी दौलतपुर गांव में फ्लोर मिल है। दीपावली पर मिल के कर्मचारियों की छुट्टी होने के कारण नौ नवंबर से फ्लोर मिल बंद पड़ी है। 14 नवंबर की दोपहर सुनील फोरमेन मिल पर पहुंचकर गेट के अंदर गया तो ऑफिस और स्टोर के ताले टूटे देख उसके होश उड़ गए। इसकी सूचना फ्लोर मिल के मालिक अनिल कथूरिया को दी। वह मिल पहुंचे तो एक कार, एक घरेलू गैस सिलिंडर, सीसीटीवी कैमरे सहित सिस्टम, डीवीआर, एलसीडीए इंवर्टर, बैट्री और एयर गन आदि कीमती कागजात गायब थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सीओ स्वपन किशोर थानाध्यक्ष दीपक कठैत मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौका का मुआयना किया। स्थानीय लोगो का कहना है कि क्षेत्र में कई बार वारदात हो चुकी है, जिनका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। पीड़ित ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, थानाध्यक्ष दीपक कठैत का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें