मीरापुर। पुलिस ने दुराचार की कोशिश के दो मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के अनुसार कस्बा निवासी एक पीड़ित युवती ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे जब वह परिवार के साथ सो रही थी तो आरोपी संजीव पुत्र सूरज ने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। परिजनों के जागने पर वह दरवाजा खोलने गई तो आरोपी ने घर में घुसकर उससे दुराचार की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। उधर, गांव खेड़ी सराय की एक युवती से भी दुराचार करने के प्रयास में आरोपी युवक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव भुम्मा से लापता युवती का एक सप्ताह बाद भी सुराग नहीं लगा।