फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग का नेशनल प्लेयर चोरी में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने कस्बे में पूर्व चेयरमैन के पेट्रोल पंप से डेढ़ माह पूर्व हुई चोरी और दुकानदार के यहां हुई चोरी की घटनाओं खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी बॉक्सिंग का नेशनल खिलाड़ी रहा है।
विज्ञापन

शाहपुर इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर चेयरमैन मार्केट के सामने खड़े युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मुकुल मलिक उर्फ गोविंद पुत्र रुपेश मलिक निवासी पट्टी मेहर गली नंबर-2 बड़ौत बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक ने आठ फरवरी को कस्बे के पूर्व चेयरमैन राजेश सिंघल के पेट्रोल पंप से घात लगाकर दो लाख सत्तर हजार रुपये की चोरी की थी। चोरी करने के बाद वह फरार हो गया था। इसके अलावा आरोपी ने कस्बे के मंसूरपुर मोड़ पर रघुवंशी मार्बल्स की दुकान से 55 हजार रुपये की चोरी भी की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के पास से दस हजार की नकदी और एक बैंक पासबुक बरामद हुई है। पेट्रोल पंप से चोरी किए दो लाख 70 हजार रुपये में से युवक ने एक लाख 70 हजार रुपये खर्च कर दिए, बाकी के रुपये कस्बे की बसी रजवाहे के पास स्थित डाक बंगले में छुपा कर रख दिए थे। पकड़ा गया युवक 12 वर्ष की उम्र से चोरी कर रहा है और एक शातिर चोर बन चुका है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बॉक्सिंग में पूर्व नेशनल खिलाड़ी भी रह चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें