जलालाबाद। न्यायालय से वारंट से आने पर दहेज हत्या के दो आरोपी को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया हैं। उपनिरीक्षक पवन कुमार सैनी ने बताया कि जलालाबाद के मोहल्ला करीमबक्श निवासी शादाब अहमद, बादशाह के पुत्र इरशाद के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत न्यायालय मुजफ्फरनगर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। कोर्ट से वारंट होने के कारण पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। उधर नजीर मोहल्ला शाहगाजीपुरा को पुलिस ने बिजली चोरी मामले में जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी काफी समय से न्यायालय में पेशी पर नहीं जा रहे थे।