छात्रों में संघर्ष
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के एक कोचिंग सेंटर पर गांव खुजेड़ा व जटवाड़ा के दो छात्र अतुल व तस्वीर ट्यूशन पढ़ने के लिए आते हैं। गांव ढांसरी के छात्र शैंकी से किसी बात को लेकर इन छात्रों की कहासुनी हो गई थी। बुधवार को ढांसरी गांव के छात्र शैंकी ने अपने गांव से कुछ साथियों को बुलाकर दोनों छात्रों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। हमलावरों के जाने के बाद दोनों छात्र कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों छात्रों का सीएचसी में मेडिकल कराया।