फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
ट्रॉमा सैंटर के पास रविवार रात बाइक सवार युवक पर युवकों ने फायरिंग कर दी। घटना में कंधे में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि चिल्हड़ गांव निवासी विक्रम सिंह गुरुग्राम में इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है। रविवार को रेवाड़ी आया था। रात करीब दस बजे विक्रम अपने गांव के विकास और सुदेश के साथ बाइक पर सवार होकर रेलवे स्टेशन से घर जा रहा था। वहां तीन युवक सड़क पर खड़े थे। उन्होंने बाइक रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने बाइक को नहीं रोका। इस पर एक युवक ने उन पर गोली चला दी। यह गोली विक्रम के कंधे पर लगी। जिससे वह घायल हो गया। उधर, पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल के पास पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की। पुलिस अभी मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें