बदमाशों ने छात्र से नकदी और मोबाइल लूटा
खतौली(मुजफ्फरनगर)। छात्र से बाइक सवार दो बदमाशों ने मारपीट कर हजारों रुपयों की नकदी व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित छात्र ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच रही है।
मंसूरपुर क्षेत्र के नौना गांव निवासी रोकी पुत्र मुकेश मंगलवार को साइकिल से खतौली में ट्यूशन पढ़ने के लिए आया था। घर लौटते समय जीटी रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने छात्र को रोक लिया। बदमाशों ने गालीगलौज करते हुए छात्र के साथ मारपीट की। छात्र ने बताया कि बदमाश मारपीट के बाद जेब से ढाई हजार रुपये की नगदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पीड़ित छात्र ने परिजनों को दी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर छात्र के साथ हुई घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है।