फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारोगा की बाइक में टक्कर मारी, दरोगा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा। विद्युत मोटर चोरी की जांच करने जा रहे दरोगा की बाइक में तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों ने टक्कर मा दी। हादसे में दरोगा घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव बेहड़ा आस्सा निवासी रामदास पुत्र पुरण सिंह ने पुलिस को खेत से विद्युत मोटर चोरी होने की सूचना दी थी। रविवार दोपहर में दरोगा चंद्रपाल सिंह बाइक से बेहड़ा आस्सा के जंगल में मौका मुआयना करने जा रहे थे। जब वे सिखेड़ा रजबहे के पास पहुंचे, तो सामने से तेजगति से आ रहे बाइक सवार युवकों ने दरोगा की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दरोगा चंद्रपाल सिंह घायल हो गए। ग्रामीणों ने दरोगा को उठाकर और थाने में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे और दरोगा को गंभीर अवस्था में मुजफ्फरनगर एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। प्रभारी ट्रेनी आईपीएस श्रद्धा पांडे ने भी हॉस्पिटल में दरोगा चंद्रपाल सिंह से हादसे के बारे में जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक हादसे के बाद बाइक छोड़ कर मौके से फरार हो गए थे। बाइक को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें