राशन डीलर लापता, अपहरण की आशंका
खतौली। राशन डीलर पिछले चार दिनों से लापता है। परिजनों ने उसको काफी जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। परिजनों ने डीलर के अपहरण करने की आशंका जताई है। गांव खोकनी निवासी राशन डीलर नजाकत पुत्र लियाकत चार दिन पूर्व घर से 20 हजार रुपये की नगदी लेकर बाइक पर खतौली में मिट्टी तेल का कोटा उठाने के लिए चला था। जो वापस अपने घर पर नहीं लौटा। परिजनों ने उसको काफी जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्जकर डीलर की तलाश प्रारंभ कर दी है। डीलर का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस सर्विलांस के जरिए भी डीलर को तलाश करने में जुटी है। बुधवार की सुबह डीलर के परिजन थाने में पहुंचे। परिजनों ने इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा से मिले। परिजनों ने डीलर के अपहरण करने की आशंका जताई है। पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी।